Jabalpur News: अय्याशी के नशे में डूबे पुलिसकर्मी, स्थानीय लोगों ने घर मे घुसकर पकड़ा

पुलिसकर्मी

जबलपुर, संदीप कुमार।संस्करधानी में एक बार फिर पुलिसकर्मी (policeman) की करतूत ने खांकी को दागदार कर दिया,अपराध(crime) को खत्म करने वाली पुलिस के दावों की एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे पुलिस विभाग(police department) को शर्मसार कर दिया है। मामला चौधरी मौहल्ले का जहां एक पुलिसकर्मी और उसके साथी को जनता ने अय्याशी करते पकड़ लिया और फिर पूरे रास्ते जुलूस निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह मामला अनैतिक गतिविधियों (immoral activities) से जुड़ा हुआ है। जिसमें चौधरी मोहल्ले में रहने वाली 2 महिलाओं के घर में रोजाना होने वाले गलत कार्यों से पूरा मोहल्ला परेशान था। आए दिन तरह-तरह के लोग उस घर में पहुंचते थे और फिर शराब पीकर हंगामा करते थे। लोगों के सहने की जब हद पार हो गई तो मोहल्ले वालों ने ही महिला के घर में छापा माराऔर जो तस्‍वीर सामने आई उससे हर कोई हैरान रहा गया,स्थानीय लोगों (localites) ने पुलिसकर्मी और उसके साथी को पहले तो घर के अंदर ही बंद करने की कोशिश की,हंगामा हुआ तो पुलिसकर्मी और उसका साथी छत से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

हंगामे की सूचना मिलने पर ग्वारीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कथित पुलिसकर्मी और उसके साथी को थाने ले गई। मौके पर एक कार भी थी जिसके अंदर बकायदा एक वर्दी रखी हुई थी गाड़ी में पुलिस भी लिखा हुआ था और बैक सीट के ऊपर बकायदा एक कैप और स्त्री की हुई वर्दी रखी थी

खाकी हुई शर्मसार तो पुलिसकर्मी को बचाने लगे पुलिसकर्मी 

पूरे मामले में खाकी का नाम सामने आने के बाद स्थानीय ग्वारीघाट पुलिस मामले को दबाने की कोशिश में लग गई। पहले तो पुलिस यह मानने ही तैयार नहीं थी कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों में से एक पुलिसकर्मी है, लेकिन जब बाद में स्थानीय लोगों ने बताया तो दबी जुबान से पुलिस अधिकारी ने भी स्वीकारा कि पकड़ा गया शख्स पुलिस वाला है। अब पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है वहीं स्थानीय लोग मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे और घर में रहने वाली महिलाओं को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।पकड़ा गया पुलिसकर्मी कौन है इसका नाम तो सामने नहीं आया है पर उसका साथी जिसका नाम जीतू शर्मा है उसे और एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews