Jabalpur News: अवैध संबंधों के चलते रिश्तों का कत्ल, पुत्र ने की पिता और पत्नी की हत्या

Jabalpur News: अवैध संबंधों के चलते रिश्तों का कत्ल, पुत्र ने की पिता और पत्नी की हत्या

जबलपुर, संदीप कुमार।  पिता के साथ पत्नी के अवैध संबंध (Wife s Illicit Relationship with Father) के चलते जबलपुर में एक पुत्र (Son) ने अपने पिता (Father) और पत्नी (Wife) की गला काटकर हत्या (Murder) कर डाली, आरोपी ने दोहरे हत्याकांड (Double Murder)  को अंजाम देने के बाद सीधे गांव में ही अपने चाचा के पास पहुँच गया और सारी घटना बताई। कुछ ही देर में पुलिस को भी दोहरे हत्याकांड की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुँची जहाँ आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

अवैध संबंध थे पिता और पत्नी के

बेलखेड़ा के गोकलहार गांव में रहने वाले आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के पिता समान ससुर से अवैध संबध थे। पत्नी को कई बार इस बात को लेकर समझाया भी गया पर दोनों दगाबाजी करने से बाज नहीं आ रहे थे इसलिए दोनों की हत्या कर दी, बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

संतोष ने कुल्हाड़ी से किया गर्दन पर वार, उतारा मौत के घाट

बेलखेड़ा टीआई सुजीत श्रीवास्तव के मुताबिक थाने से पांच किमी दूर गोकलाहार गांव में रहने वाले संतोष लोधी ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।  पुलिस ने जैसे ही यह वारदात सुनी तो उनके भी होश उड़ गए, बेटे संतोष लोधी ने पिता अमान सिंह के गर्दन पर वार किया वहीं पत्नी का भी कुल्हाड़ी से ही गला काट डाला। आरोपी संतोष लोधी ने पुलिस को बताया कि उसे इस हत्याकांड का जरा भी अफसोस नहीँ है, हत्या करने के बाद काफी देर तक आरोपी घर के बाहर बैठा रहा और फिर गांव में ही अपने चाचा के पास पहुँच कर सारी घटना बताई।

एक ही कमरे में पड़े रहे म्रत पिता और पत्नी

गोकलहार गाँव मे दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया यह सुनते ही मौके पर बेलखेड़ा थाना पुलिस पहुँची तो देखा कि मृतक अमान सिंह(65) और कविता(32) एक ही कमरे में लहूलुहान पड़े हुए है और पूरा कमरा खून से सना हुआ है।  फर्श पर कविता लोधी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी तो अमान सिंह बिस्तर पर म्रत पड़ा हुआ था।

पिता-पत्नी ने लांघ दी थी मर्यादा 

पुलिस गिरफ्त में आए संतोष लोधी ने बताया कि पिता और पत्नी ने मर्यादा लांघ दी थी, गांव में भी दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी थी इस वजह से दोनों को मार डाला।  आरोपी ने तीन दिन पहले भी पिता-पत्नी को बन्द कमरे में आपत्तिजनक हालत में देखा था जिसमे बाद पत्नी को समझाया भी पर वह नहीं मानी। शुक्रवार की देर रात एक बार फिर दोनों साथ में दिखे जिसके कारण वह आवेश में आ गया और उसने कुल्हाड़ी उठाई। पहले पिता के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला और फिर पत्नी के पास पहुँचा जहाँ तरह बेरहमी से उसकी भी हत्या कर डाली।

आरोपी के हैं दो बच्चे

आरोपी संतोष लोधी व मृतक पत्नी कविता लोधी की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी।  संतोष का 14 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है, पिता का खूनी खेल दोनों बच्चों ने अपनी आँखों से देखा तब से दोनों ही सदमे में हैं , पड़ोस में रहने वाले संतोष लोधी के चाचा अर्जुन लोधी दोनों बच्चों को अपने घर ले गए।

आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में

बेलखेड़ा थाना पुलिस ने जहाँ आरोपी संतोष लोधी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बेलखेड़ा पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और आरोपी के खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं।  इस घटना के बाद से जहाँ गांव में शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीं आरोपी संतोष को इस अपराध का जरा भी दुख नहीं है, हालांकि इस वारदात के बाद अब संतोष के दोनों बच्चे अपने आपको अकेला महसूस कर रहे है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews