मदर्स डे पर मुंबई में जबलपुर के सिंगर का गाना लांच, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

मदर्स डे पर मुंबई में जबलपुर के सिंगर का गाना लांच, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

जबलपुर।संदीप कुमार।

जबलपुर के सिंगर जिन्होंने की अपनी आवाज का जादू सारेगामापा में दिखाया था आज उसी सिंगर ने एक खूबसूरत गीत का फिल्मांकन किया है।ये सिंगर है संस्कारधानी के आभाष जोशी जिन्होंने अपनी गायकी का हुनर पूरे देश में दिखाया है।मशहूर सिंगर आभाष जोशी ने मदर्स डे के मौके पर आंखें नम कर देने वाला सॉन्ग रिलीज़ किया है… बेहतरीन लिरिक्स,संगीत और एक माँ-बेटे के भाव-भीने अभिनय के चलते ये गीत देखते ही देखते हिट भी हो गया है… ख़ास बात ये है कि इस गीत का पूरा फिल्मांकन जबलपुर में किया गया है जिसमें जबलपुर के ही एक बाल कलाकार मृगांक उपाध्याय ने आंखें नम कर देने वाली एक्टिंग की है… आभाष जोशी और उनकी पूरी टीम ने मदर्स डे पर इस गीत को लांच किया है।ये गीत देश की हर माँ को समर्पित किया है…. आप भी देखिए ये गीत और उस पर जबलपुर के बाल कलाकार मृगांक उपाध्याय का, दिल छू लेने वाला ये अभिनय।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews