किसान की मौत के बाद SP-कमिश्नर का तबादला, SI समेत 6 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

mp police

भोपाल/जबलपुर।
पुलिसकर्मियों की पिटाई से किसान की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी अमित सिंह और संभागीयआयुक्त रविन्द्र मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। अब जबलपुरके नए संभागायुक्त महेश चौधरी व जिले के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा होंगे। दोनों हीअधिकारी पूर्व में यहां पदस्थ रहे हैं। इनमें महेश चंद्र चौधरी जबलपुर कलेक्टर व सिद्धार्थ बहुगुणा एडीशनल एपी रहे हैं।

वही एसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें गोराबाजार थाना में पदस्थ दोषी उप निरीक्षक आलोक सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश पटारिया और आरक्षक राकेश सिंह, गुड्डू सिंह, बृजेश और आशुतोष को निलंबित कर दिया। वहीं सीएसपी कैंट अखिल वर्मा को घटना की जांच सौंपी गई है।

दरअसल, सोमवार को बुजुर्ग किसान बंसीलाल जब अपने खेत से गाय को चारा खिला कर वापस आ रहे थे तो कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी बेदर्दी से पिटाई कर दी गई। जिसके बाद पुलिस उन्हें घायल अवस्था में ही छोड़कर वहां से वापस चली गई। परिजनों की सूचना के बाद उन्हें निजी अस्पताल (private hospital) में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।सबसे पहले एमपी ब्रेकिंग न्यूज(mpbreakingnews) ने ही यह खबर चलाई थी कि पुलिस द्वारा की गई निर्मम पिटाई के चलती जबलपुर में एक किसान की मौत हो गई थी जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former cm kamalnath) ने इस मामले में ट्वीट करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी ।इसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पहले गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षक अमित सिंह को हटाने के आदेश जारी किए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews