jabalpur: जिले में बेकाबू कोरोना, एक बार फिर लग सकता है लॉकडाउन

jabalpur: जिले में बेकाबू कोरोना, एक बार फिर लग सकता है लॉकडाउन

जबलपुर।संदीप कुमार।

जिले में लगातार कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं ऐसे में अब जिला प्रशासन एक बहुत ही अहम निर्णय लेने की तैयारी में जुट गया है।कहा जा सकता है कि अगर आने वाले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई तो एक बार पुनः लॉकडाउन किया जा सकता है इस निर्देश को लेकर जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने अपनी मंशा भी साफ कर दी है।

बेकाबू हो रहा है जबलपुर में कोरोना..…
जबलपुर जिले में बीते 1 सप्ताह के दौरान अचानक से ही कोरोना वायरस पॉजिटिव केस की संख्या में इजाफा हुआ है इतना ही नहीं अभी तक कोरोना पॉजिटिव की एक दिन की संख्या महज 8 से 10 के बीच सीमित थी वही संख्या अब 30 से 40 तक पहुंच गई है ऐसे में निश्चित रूप से जिला प्रशासन के सामने लॉकडाउन करने का अंतिम रास्ता बचा हुआ है हालांकि शनिवार और रविवार को शुरुआती दौर में लॉकडाउन किया जा रहा है।

जल्द होगी आपदा प्रबंधन समिति के साथ बैठक….
जबलपुर में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं उसको लेकर जिला प्रशासन जल्द ही आपदा प्रबंधन समिति के साथ एक बैठक कर सकता है इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि आखिर कब लॉक डाउन करना है और कितने दिनों के लिए।जानकारी के मुताबिक जिस तरह से जबलपुर में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं उसको देखते हुए जबलपुर जिला प्रशासन 10 से 15 दिनों का पुनः लॉकडाउन कर सकता है। बात करें अगर कोरोना पॉजिटिव तो बीते 24 घंटे के अंदर ही 58 से ज्यादा केस सामने आए हैं वही 1 दिन में 39 केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं।

लॉक डाउन हुआ तो तमाम संस्थान होंगे बंन्द….
राज्य सरकार के निर्देश पर अगर जिला प्रशासन जबलपुर में लॉक डाउन करता है तो उस स्थिति में तमाम संस्थान एक बार पुनः बंद हो जाएंगे।शुरुआती दौर में भले ही लॉकडाउन 15 दिन के लिए हो रहा है पर अगर इसके बाद भी कोरोना केसों की संख्या में गिरावट नहीं आई तो कहा जा सकता है कि आने वाले समय में यह लॉक डाउन और आगे बढ़ सकता है। फिलहाल जिला प्रशासन ने तमाम जबलपुर के निवासियों से अपील की है कि वह है शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें और मास्क का उपयोग करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews