पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, कई घायल

पुरी की जगन्नाथ यात्रा में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
Jagannath Rath Yatra Stampede

ओडिशा के पुरी में धूमधाम के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। दुनिया भर से श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए पहुंचते हैं। आस्था और विश्वास के समागम में इतनी भीड़ पड़ती है कि पैर रखने की जगह तक नहीं दिखाई देती। पिछले कुछ दिनों से यहां रथ यात्रा का आयोजन चल रहा है। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रथ यात्रा के बीच अचानक भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत होने और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। आंकड़ों की सही तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में मृतकों की पुष्टि बसंती साहू, प्रेमकांत मोहंती और पार्वती दास के रूप में की गई है।

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़

जगन्नाथ रथ यात्रा देश भर में अलग-अलग जगह पर आयोजित की जाती है। पुरी में इसका आयोजन बहुत विशेष होता है क्योंकि यहां पर स्वयं भगवान जगन्नाथ विराजित हैं। भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए अनगिनत श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी यात्रा के बीच भगदड़ मचने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक तीन लोगों की मौत और 50 के लगभग लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना गुंडिचा मंदिर के समीप उस समय हुई। जब भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए रथ के सामने अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद तुरंत घायलों को मौका स्थल से अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है। पुरी के जिला अस्पताल में इन सभी का इलाज जारी है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews