
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Jhabua News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुरैना झाबुआ जिला आबकारी टीम ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ आबकारी टीम ने राणापुर क्षेत्र में गश्ती के दौरान बोलेरो से 1 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि राणापुर क्षेत्र में गश्त के दौरान मांडली नाथू भूचाडूंगरी मेन रोड पर एक बोलेरो GJ 20 N 7529 का पीछा कर ग्राम मांडली नाथू में घेराबंदी कर उसको रोका गया। तब वाहन चालक से पूछताछ की तब उसने अपना नाम दशरथ पिता नंदलाल पंचाल बताया। जब बोलेरो की तलाशी ली गई तो 26 पेटी माउंट 6 हजार सुपर स्ट्रांग बियर मदिरा और 1 पेटी रायल स्टेग व्हिस्की सहित कुल 27 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
जब्त अवैध शराब की अनुमानित कुल कीमत 1 लाख 6 हजार 8 सौ रुपए है। इसके साथ ही जब्त वाहन की कीमत 7 लाख रुपए है। आबकारी पुलिस ने आरोपी दशरथ पिता नंदलाल पंचाल उम्र (43) निवासी ग्राम मांडली नाथू के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34 (1) (क), 34(2), 36, 46 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में ले लिया गया है।
