लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

छतरपुर, संजय अवस्थी। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) में भी मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार का खेल जारी है।इसी कड़ी में अब लोकायुक्त (Lokayukt) ने छतरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की है।टीम ने अनुविभाग में पदस्थ खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धनीराम धुर्वे (Junior Supply Officer Dhaniram Dhurve) को 25 हजार की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि धुर्वे ने समिति प्रबंधक राजेंद्र राजपूत से फसलों की खरीदी में दो रुपये प्रति क्विंटल कमीशन की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के लवकुश नगर में पदस्थ कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने 25हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धनीराम धुर्वे ने यह रिश्वत कटहरा शासकीय दुकान के समिति प्रबंधक से मांगी7 थी, जिसकी शिकायत है समिति प्रबंधक राजेंद्र राजपूत के द्वारा लोकायुक्त पुलिस सागर से की गई थी । शिकायत की पुष्टि करने के बाद आज शाम लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने लवकुश नगर जनपद परिसर में स्थित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धनीराम धुर्वे को उनके दफ्तर से 25हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।आरोपी के द्वारा यह रिश्वत गेहूं और चना खरीदी में ₹2 प्रति क्विंटल के हिसाब से संपूर्ण खरीदी की एवज में शिकायत कर्ता से मांगी गई थी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews