सिंधिया का हमला, कमलनाथ को थी सिर्फ तिजोरी और कुर्सी की चिंता, विकास के नाम पर की गद्दारी

सिंधिया का हमला, कमलनाथ को थी सिर्फ तिजोरी और कुर्सी की चिंता, विकास के नाम पर की गद्दारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal Division) के पांच दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) पर बड़ा जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने विकास के नाम पर पूरे प्रदेश के साथ गद्दारी की है। उन्हें केवल अपनी कुर्सी तिजोरी की चिंता थी।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में महाराजपुरा विमानतल पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे पांच दिवसीय दौरे के दौरान उप चुनाव वाली सीटों पर पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। सिंधिया ने कहा है कि पूरे अंचल के सभी मंडल में मेरा दौरा है, मुझे विश्वास है कि हमारी पार्टी जिस एक सोच एक विचारधारा, एक लक्ष्य के साथ जमीन पर उतरी है निश्चित ही मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह जी और शिवराज जी के नेतृत्व में विजय प्राप्त करेगी। सिंधिया ने कहा कि मैं समझता हूँ ये उपचुनाव नहीं है, बल्कि एक छोटा प्रादेशिक चुनाव है क्योंकि देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां पर 40-50 सीटें होती हैं और आज मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव है, मुझे विश्वास है कि भाजपा को एक तरफा प्रचंड बहुमत मिलेगा।

एक सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूँ वे 15 महीने मुख्यमंत्री रहे उनका चेहरा एक बार भी किसी ने चंबल अंचल में देखा? यदि वे कहते हैं कि ग्वालियर चंबल संभाग की जिम्मेदारी मेरी थी, तो मेरे हजार बार दस्तक देने के बाद, योजनाएं लेकर जाए के बाद एक कदम विकास के लिए नहीं उठाया गया। विकास और प्रगति के नाम पर जो गद्दारी की गई वह ग्वालियर के साथ नहीं पूरे मध्यप्रदेश के साथ की गई है, कमलनाथ जी को चिंता कुर्सी और तिजोरी की रही। अब पाँच महीने की सरकार में शिवराज जी ने पूरे प्रदेश के लिए पूरी तिजोरी खोल कर रख दी। सिंधिया ने कहा कि कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके पास काम ले जाओ तो संभव काम भी असंभव हो जाते हैं और कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जहां असंभव काम ले जाओ तो संभव हो जाते हैं। कमलनाथ के काफिले पर हमले के सवाल पर सिंधिया ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में किसी के काफिले पर हमला होना चिंता की बात है। उन्होंने कहा राजनीति में हम आमने सामने होते हैं, आप अपना पक्ष रखें हम अपना पक्ष रखेंगे जिसका सबको अधिकार है। एक सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि राजनीति का भी एक स्तर होना चाहिए जो मैं सदैव से कहता हूँ और मानता भी हूँ और जो स्तर कांग्रेस ने दिखाया है उसे अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews