राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, कही ये बड़ी बात

राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, कही ये बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) के हिंदुत्ववादियों को हटाने और हिंदुओं को सत्ता में वापस लाने के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia)  ने पलटवार किया है। सिंधिया ने ग्वालियर (Gwalior News)  में कहा कि ऐसी संकीर्ण विचारधारा वालों को जनता ने ही जवाब दे दिया है।

ये भी पढ़ें – छात्राओं से लगवाई झाड़ू, टीचर हुई निलंबित, हेडमास्टर पर कार्रवाई का प्रस्ताव

ग्वालियर के दौरे पर मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब पत्रकारों ने राहुल गांधी के जयपुर में दिए हिंदू और हिंदुत्ववादियों वाले बयान पर जवाब चाहा तो सिंधिया ने कहा कि मेरा धर्म हिंदू धर्म एक दर्शन शास्त्र है।  और जिन लोगों की इतनी संकीर्ण विचारधारा होगी मुझे तो लगता है कि उन्हें तो जानत ने ही जवाब दे दिया है।

ये भी पढ़ें – टीम इंडिया को झटका, रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

गौरतलब है कि राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस (Congress) की महंगाई विरोधी रैली में पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुत्ववादी ने ही महात्मा गांधी को गोली मारी थी, हिंदुत्ववादी को सिर्फ सत्ता चाहिए उसक लिए वो कुछ भी कर देगा।  देश में 2014 से हिंदुत्ववादियों  का राज हैं हिंदुओं का नहीं, अब हमें हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालना है और हिंदुओं को सत्ता में लाना है। राहुल के इस बयान के बाद से राजनीति का पारा उछाल पर है।

[dgv_vimeo_video id=”656186537″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews