कश्मीर एन्काउन्टर ऑपरेशन :- शोपियां में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी

कश्मीर एन्काउन्टर ऑपरेशन  :- शोपियां में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी

श्रीनगर,डेस्क रिपोर्ट। शनिवार यानि आज सुबह से कश्मीर के  शोपियां जिले के  जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में आईएनवी एनकाउंटर शुरू हुआ था। कश्मीर जोन पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शोपीयां जिले में 19 फरवरी के सुबह से ही आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच में मुठभेड़ शुरू हुआ था । जिसके कुछ समय बाद एक आतंकवादी को मारे जाने की  खबर भी सामने आई । एन्काउनर ऑपरेशन काफी समय तक जारी है ,  जहां एक आतंकवादी को मारा गया तो,  वही दो आर्मी के जवानों ने अपनी जान गवाई।

यह भी पढ़े … किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री ने किया 100 ड्रोनो का उद्घाटन , मध्यप्रदेश में भी कृषि क्षेत्र में ड्रोन होंगे शामिल

फिलहाल दक्षिण कश्मीर के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा छानबीन और तलाशी अभियान बड़े पैमाने पर जारी है। कश्मीर ज़ोन  पुलिस के अधिकारी का कहना है कि इलाके में आतंकियों के मौजूदगी की जानकारी सूत्रों द्वारा मिली थी।  जिसके बाद तलाशी अभियान को इलाके में जोर-शोर से चलाया गया और जब आतंकियों का घेराव किया गया,  तो उनके द्वारा सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी गई । जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।  इस मुठभेड़ के दौरान सेना के 2 जवान भी शहीद हुए , अब तक उनके नाम का खुलासा सेना द्वारा नहीं किया गया है और तलाशी अभियान अब तक जारी है। बता दें कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार शाम को आतंकियों ने सीआरपीएफ नाके पर ग्रेनेड हमला किया था ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews