Katni: 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में लगा स्वास्थ्य अमला

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

कटनी।वंदना तिवारी

कटनी के विजयराघवगढ़ से जिला पंचायत सदस्य गुड्डू दीक्षित की हुए मौत कटनी को अनलॉक 1 में किसी की नजर लग गई। बीते 15 दिनों में कटनी में जहां ढाई माह तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला था वहीं अब 14 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक आज देर शाम आई रिपोर्ट में कटनी के विजयराघवगढ़ के एक ही परिवार के 2 लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं। ये सभी लोग कांग्रेस नेता जिला पंचायत सदस्य की कांटेक्ट हिस्ट्री के बताए गए हैं। हालांकि सभी पहले से क्वारन्टीन हैं। आज रात आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट में 2 युवतियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि 6 रिपोर्ट अंडर प्रोसेस थीं जिनमे से 2 युवतियों को पॉजिटिव पाया गया। यह क्षेत्र पहले से ही कनेटमेंट जोन बना है। अब इन दोनो की कांट्रेक्ट हिस्ट्री को देखा जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews