खंडवा में फिर कोरोना विस्फोट, एक साथ 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव

खंडवा में फिर कोरोना विस्फोट, एक साथ 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव

खंडवा।सुशील विधानी।

खंडवा में नए पॉजिटिव 22 मरीज की सूचना मिल रही है जिसमें आज मिले पोजिटिव मरीजों में आनंद नगर के एक ही परिवार के 6 सदस्य, हाटकेश्वर वार्ड, हरिगंज, कुंडलेश्वर वार्ड, वत्सला विहार, सरोजनी नायडू वार्ड,चिड़िया मैदान,सिंधी कालोनी के शामिल है।

खंडवा में बार-बार कोरोना विस्फोट के कारण ही यह कहना गलत ना होगा कि खंडवा कलेक्टर ,व खंडवा एस .पी का तबादले का कारण बना है इसके साथ ही नए आने वाले अधिकारियों का स्वागत भी 22 नए पॉजिटिव मरीज से हो रहा हैं अब खंडवा 208 मरीजों के स्थान पर हो गया । प्रशासन अगर शक्ति से लॉक डाउन का पालन करवाऐ तो ही ऐसे होने वाले बार-बार कोरोना के विस्फोट से खंडवा को बचाया जा सकेगा ।

खंडवा चिड़िया मैदान,खंडवा में जो कोरोना पॉजिटिव मरीज निकला है।उसकी ट्रेवल हिस्ट्री से पता चला है कि वह 2 दिन पहले अपने बेटे का इलाज करवाने आनंद नगर स्थित गुर्जर हॉस्पिटल गया था।यह बात आज प्रशासन द्वारा जैसे गई गुर्जर हॉस्पिटल प्रबंधन को पता चली।तुरंत हॉस्पिटल को अगले 7 दिन के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।और जितने भी मरीज एडमिट थे उनको दूसरे हॉस्पिटल या उनके घर पहुचा दिया गया।हॉस्पिटल स्टाफ को उनके घर पर ही क्वारेटिने कर दिया गया है।कल पूरे क्षेत्र को नगर पालिका की टीम सेनिटाइज करेगी।क्षेत्र के लोगो को घर से बाहर निकलने का मना किया गया है।और सर्दी,खासी, बुखार होने पर जिला हॉस्पिटल में जांच कराने का बोला गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews