FIR: बच्ची के साथ दुष्कर्म में तेज हुई कार्रवाई, दो नाबालिगों पर केस दर्ज

FIR: बच्ची के साथ दुष्कर्म में तेज हुई कार्रवाई, दो नाबालिगों पर केस दर्ज

खंडवा, सुशील विधानी खण्डवा जिले के मूंदी थानान्तर्गत ग्राम जलवा बुजुर्ग में 8 दिन पहले 14 साल की नाबालिग (Minor) बच्ची के साथ दुष्कर्म(Rape) की घटना हुई थी। इस घटना को लेकर मूंदी पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोनो नाबालिग युवक भी जलवा बुजुर्ग ग्राम के ही है। जिनकी उम्र 16 एवं 17 साल के आसपास की है। मामला आठ दिन पुराना है। बच्ची बकरी चराने जंगल मे गई तब आरोपियो ने इस घटना को अंजाम दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की मां का देहान्त 06 दिन पहले हो गया था।  घटना के बाद बच्ची डरी हुई थी और गुमसुम रहने लगी थी। शुक्रवार रात में उसने अपने काका गुलाबसिंह के पूछने पर सहमते हुये अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई। तब उक्त घटना को लेकर शनिवार को थाना मूंदी को सूचना दी गई।

Read More: MP News: पुलिसकर्मियों के प्रमोशन प्रक्रिया में फंसा पेंच, न्यायालय जाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि मूंदी थाने पर नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना मिली तो मूंदी टीआई मोहनसिह सिंगोरे ने वरिष्ठ अफसरो को सूचित किया। बीट प्रभारी एएसआई चैतनाथसिंह परिहार भी तत्काल सक्रिय हुये। पुलिस कप्तान विवेकसिंह ने मामले को बेहद गम्भीरता से लिया। वे शनिवार रात मे मूंदी पुलिस थाने पहुंचे और कार्यवाही के लिये जरूरी निर्देश दिये। पुलिस कप्तान के निर्देश पर मूंदी पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की और दोनो नाबालिग आरोपियो पर केस दर्ज किया। उपनिरीक्षक बीएस मण्डलोई ने बताया कि दोनो नाबालिग युवको के विरूद् दुष्कर्म 376 डीए, 506 भादवि के अलावा 5जी/6 पास्को एक्ट मे केस दर्ज किया गया है।

एफएसएल (Forensic Science Laboratory)अधिकारी ने भी की जांच शनिवार रात को ही एफएसएल अधिकारी विकास मुजाल्दा ने घटना स्थल की जांच की है। जानकारी के अनुसार एक आरोपी गांव मे पकडा गया वही दूसरा आरेापी इन्दौर भाग गया था जिसे एएसआई सुनिल पाटिल की टीम ने इन्दौर से पकडा। राहत की बात है कि दोनो आरोपियो को मूंदी पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews