Khandwa: 17 अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Khandwa: 17 अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

खंडवा।सुशील विधानी

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) में तेजी से बढ़ रहे कोरोना(corona) संक्रमण के बीच अाई रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार देर रात कुल 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव(positive) आई है। जिसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश जारी है।

कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज(medical college) इंदौर(indore) से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 15 अप्रैल को खण्डवा(khandwa) जिले के कुल 17 लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में अभी किसी में भी कोरोना बीमारी के कोई लक्षण दिखाई नही दे रहे है। उन्होंने बताया कि इन सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी संकलित की जा रही है। सभी कोरोना पॉजिटिव 17 मरीजों को जिला अस्पताल में स्थापित कोविड केयर सेंटर में षिफ्ट किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि जो कुल 17 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उनमें मक्का मस्जिद क्षेत्र के 6 , ग्राम कुमठी , दूधवाड़ा, गुडी, खिराला, बोरगांव बुजुर्ग पाडल्या के 1-1 मरीज है। इसके अलावा खण्डवा षहर के मूंदी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास के क्षेत्र में , लाल चौकी क्षेत्र में , मोघट थाने के पीछे क्षेत्र में, पदम कुण्ड वार्ड व संतोष नगर क्षेत्र में 1-1 मरीज पॉजिटिव पाए गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews