खरगोन में कोरोना धमाका, एक साथ 8 पॉजिटिव मिले, 89 पहुंचा आंकड़ा

खरगोन में कोरोना धमाका, एक साथ 8 पॉजिटिव मिले, 89 पहुंचा आंकड़ा

खरगोन।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) के खरगोन जिले(khargone) में कोरोना वायरस (corona virus)के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। अब खरगोन में 8 नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव (corona positive)आई है ।कलेक्टर गोपालचन्द डाड(Collector Gopalchand) ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि इसमें इंदौर(indore) से 6 मजदूर कानापुर गांव लौटे थे ओर 2 शहर के है। इसमें एक पुलिस आरक्षक ओर एक अन्य मरीज शामिल है।, ऐसे जिले में मरीजों की संख्या बढकर 89 पर पहुंच गई है। इनमे से 8 कीमौत हो चुकी है ओर 39 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है ।

इससे पहले शनिवार को एक और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। ये शहर के डायवर्सन रोड पेट्रोल पम्प के पास का निवासी है। सीएमएचओ डॉ दिव्येश वर्मा ने इसकी पुष्टि की थी, जिसके बाद कलेक्टर गोपालचन्द डाड ने उस एरिया को कन्टेनमेंट करने के आदेश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews