खरगोन: लॉकडाउन की वजह से किसान त्रस्त, नहीं मिल पा रहा फसलों का उचित दाम

खरगोन: लॉकडाउन की वजह से किसान त्रस्त, नहीं मिल पा रहा फसलों का उचित दाम

खरगोन।त्रिलोक रामणेकर

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) के खरगोन(khargone) जिले में कोरोना वायरस(corona virus) ने किसानों की आर्थिक कमर तोड़ी। लॉक डाउन(lockdown) और कर्फ्यू(curfew) के कारण किसानों को फसल का दाम तक नहीं मिल पा रहा। खेतों में सड़ रहा टमाटर पशुओं का आहार बना हुआ है। कोरोना वायरस पार्ट-2 में कमर टूट गयी है। जिसके बाद किसानों ने शासन से फसल का उचित मुआवजे की मांग की है।

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर सेगांव विकासखंड के गोलवाड़ी में किसान अब रोजाना सैकड़ों क्विंटल(quintal)टमाटर की फसल भैंसों को खिला रहे हैं। अब तक ना तो सब्जी मंडी बहाल हो पाई है और ना ही किसान अपना टमाटर अन्य जिलो और प्रदेशों तक पहुंचा पा रहे हैं। किसानों को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन खुल जाएगा और उनका टमाटर कम से कम लागत मूल्य तो दे जाएगा। लेकिन लॉक डाउन पार्ट टू ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

गोलवाडी के किसान राकेश यादव ने बताया कि 10 एकड़ में टमाटर की फसल लागये थी वही महिमाराम पाटीदार ने दो एकड में टमाटर लगाये थे। लेकिन लाकडाउन के कारण अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। शासन से उचित मुवावजे की माँग भी की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews