12 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी Kia की नई कार, टाटा नेक्सॉन को देगी टक्कर, पावफुल इंजन से होगी लैस, ये है नाम, जानें डीटेल

Kia sonet facelift

Automobile News: नई Kia Sonet Facelift भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कार की बुकिंग जारी है। नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कई खास फीचर्स और शार्प लुक के साथ इंडियन मार्केट में 12 जनवरी को दस्तक देने वाली है। कई सॉनेट फेसलिफ्ट 8 मोनोटोन, दो डुअल टोन और एक मैट फिनिश पेंट शेड में उपलब्ध होंगी। लॉन्च से पहले ही फीचर्स और पावरट्रेन सामने या चुके हैं।

पावरट्रेन

एसयूवी में तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इस लिस्ट में एक डीजल इंजन, एक नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। डीजल इंजन 6 स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। वहीं ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन 6 स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। कार ले तीन ट्रिम उपलब्ध होंगे: जीटी लाइन, टेक लाइन और एक्स-लाइन।

फीचर्स

नई एसयूवी अपडेटेड डिजाइन के साथ आएगी। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360 कैमरा और ADAS मिलेगा। साथ में 10.25 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल वायरलेस फोन चार्जर और सिंगल और सिंगल पैन सनरुफ मिलेगा।

इन कारों से होगा मुकाबला

किया सॉनेट फेसलिफ्ट मार्केट में टाटा Nexon समेत कई कारों को टक्कर देगी। इस लिस्ट में हुंडई वेन्यू, रेनॉल्ट Kiger, महिंद्रा XUV 300, निस्सान मैग्नाइट और मारुति सुजुकी ब्रेजा भी शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews