घर से दफ्तर तक जाने की अनुमति के लिए वकील ने HC में लगाई याचिका

घर से दफ्तर तक जाने की अनुमति के लिए वकील ने HC में लगाई याचिका

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

लॉकडाउन(lockdown) में अन्य वर्गों के साथ साथ वकील(lawyer) भी परेशान हैं। न्यायालय(court) बंद होने से वकीलों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। हालांकि ई कोर्ट(E-court) चल रहे हैं लेकिन नियमों का पालन करने की वजह से वे अपने हर में बैठे हैं। इसी परेशानी का हल निकालने के लिए ग्वालिय(gwalior)र के वकील यश शर्मा ने हाईकोर्ट(highcourt) में जनहित याचिका दाखिल की है। मुख्य न्यायाधीश को ई मेल(E-mail) के जरिये भेजी अपनी याचिका में वकील यश शर्मा ने कहा है कि दूसरे वर्ग की तरह हैं भी घर पर बैठे हैं और लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। चूंकि अभी शासन ने स्वरोजगार की श्रेणी में आने वाले इलैक्ट्रिशियन(electrician), कारपेंटर(carpenter) आदि को जैसे काम पर जाने की अनुमति दी है वैसे ही हम वकीलों को घर से ऑफिस तक जाने की अनुमति दी जाए। जिससे हम अपने ऑफिस में बैठकर कुछ केसों को पढ़ सकें और जरूरत पड़ने पर ई कोर्ट में हिस्सा भी ले सकें। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस वाले रास्ते में रोक लेते हैं और घर वापस आना पड़ता है। वकील यश शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन के नियमों का पालन हम सभी घर में भी कर रहे हैं और आते जाते एवं कार्यालय में बैठने के दौरान भी करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews