Lockdown: सड़कों पर पेंटिंग के माध्यम से किया जा रहा जागरूकता का प्रयास

Lockdown: सड़कों पर पेंटिंग के माध्यम से किया जा रहा जागरूकता का प्रयास

सीहोर।अनुराग शर्मा।

सीहोर जिले की आष्टा तहसील की सड़कों पर बनी जागरूकता कलाकृतिया आकर्षक का केंद बनी हुई है। यह कलाकारी छोटे से गांव से निकले धर्मेंद्र पेंटर की है। जागरूकता के लिहाज से यह कोरोना जैसी महामारी से बचाव और मुक्ति के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रचार प्रसार कर लोगों के बीच अलख जगा रहे। सरकार की मुहिम को अपनी कला से प्रदर्शित कर धर्मेंद्र पेंटर ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अपने घरों से बाहर ना निकले। प्रशासन की बात का पालन करें।

सेंधोखेड़ी ग्राम पंचायत के धर्मेंद्र पेंटर ने बताया भारत में जो कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं उनके अपने तरीके से जो भी मदद की जा सके वह मैं कर सकूं। वही वह अपनी पेंटिंग के माध्यम से यह बता रहे हैं कि जितनी सुरक्षा हो जनता वह ले और अपने घरों में ही रहे। भारतीय कलाकार संघ के अंकुर पेंटर से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने कम से कम 10 गांवों में इस तरह की जागरूकता भरी कलाकृतियां कर चुके हैं। लोगों के बीच जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिए यह पेंटर्स अपने स्वयं के खर्चे पर यह मुहिम चला रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews