LOCKDOWN: डी.ए.वी. विद्यालयों में ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल परिचालन

LOCKDOWN:  डी.ए.वी. विद्यालयों में ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल परिचालन

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

विश्वव्यापी कोरोना-वायरस संक्रमण विरुद्ध देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में डी.ए. वी. कॉलेज मैनेजिंग कमिटी, दिल्ली के अध्यक्ष पद्मा श्री पूनम सूरी एवं डायरेक्टर पब्लिक स्कूल्स, डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमिटी, दिल्ली, डॉक्टर श्रीमती निशा पेसिन  के निर्देशानुसार डी.ए.वी.समूह के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यों का सफल परिचालन किया जा रहा है। सिंगरौली जिले में डीएवी समूह के 10 विद्यालय हैं सभी विद्यालयों में क्षेत्रीय सहायक अधिकारी, श्री एस.के. सिन्हा एवं जिला सिंगरौली डीएवी समूह के प्रमुख अमिताभ श्रीवास्तव के दिशा निर्देशों पर लगभग 15000 विद्यार्थियों के लाभार्थ शैक्षिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

समूह एक के प्रमुख अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 10 विद्यालयों में ऑनलाइन क्लासेस विभिन्न ऍप्स- दीक्षा, जूम, यूट्यूब, व्हाट्सप्प एवं अन्य उपयोगी ऍप्स के माध्यमों से चलाई जा रही है। फल स्वरुप, विद्यार्थी लॉकडाउन के समय का उपयोग पठन-पाठन की गतिविधियों में कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालयों के शिक्षक वर्क फ्रॉम होम को सार्थक करते हुए, वर्चुअल कक्षाओं  के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं। अभिभावकों द्वारा डी.ए.वी.विद्यालयों के इस प्रयास की सराहना एवं डी.ए.वी. प्रबंधन के इस कदम की प्रशंसा की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews