लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों को अब इसके जरिए समझाएगी पुलिस

लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों को अब इसके जरिए समझाएगी पुलिस

रीवा।अखिल त्रिपाठी।

पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद लोग लॉक डाउन का उचित तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा कई तरह के सख्त निर्देश एवं कार्यवाही करने के बाद भी लगातार लॉक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके बीच अब रीवा पुलिस ने इससे निपटने का एक अनोखा तरीका ढूंढा है।
अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगो की पुलिस प्रशासन द्वारा आरती उतारी जाएगी। साथ ही उन लोगों के तिलक लगाया जाएगा और नारियल लेकर माला पहनाई जाएगी। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

वहीं रीवा जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों का आज से फूल माला व तिलक से स्वागत किया जाए। दरअसल यह इसलिए किया गया कि प्रशासन के हजार कोशिशों के बावजूद भी लोग सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ शुरू की गई है। शायद लोगों को पुलिस की इस पहल से कुछ समझ आए और लोग अपनी व अपने परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी समझे। इस दौरान रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान एवं एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा व डीएसपी यातायात मनोज वर्मा द्वारा लोगों की फूल माला देकर आरती उतारी गई और टीका लगाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews