Lockdown: अब इस ऐप के जरिए आपके घर तक पहुंचेगा सामान

Lockdown: अब इस ऐप के जरिए आपके घर तक पहुंचेगा सामान

अशोकनगर।हितेंद्र बुधौलिया।

नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण को रोकने हेतु जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है।लॉकडाउन की स्थिति में जिले के आम नागरिकों को सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने हेतु उनकी दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं जैसे दवाईयां, किराना का सामान, सब्जी फल, दूध एवं अन्य डेयरी उत्पाद आदि वस्तुओं को उपयुक्त मूल्य पर स्थानीय विक्रेताओं द्वारा उचित मूल्य पर सीधे ही क्रेता के आर्डर अनुसार होम डिलेवरी के माध्यम से व्यक्तियों को उनके घर पर ही उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा डॉ. मंजू शर्मा, कलेक्टर जिला अशोकनगर के मार्गदर्शन में एक मोबाइल एंड्राइड एप्लीकेशन तैयार कराया गया है। इस एप्लीकेशन का उपयोग करने से आमजन को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं घर पर ही उपलब्ध हो जाएँगी तथा उन्हें घर से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं होगी।

उक्त एप्लीकेशन “Corona Manager-Ashoknagar”   को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर एंड्राइड मोबाइल में इनस्टॉल किया जा सकता है। एप्लीकेशन में जिले के मेडिकल संचालक ,किराना व्यापारी , दूध डेयरी , फल सब्जी के विक्रेता अपना पंजीयन Login as Vendor विकल्प के माध्यम से कर सकते हैं तथा अपने आस –पास के व्यक्तिओं को उनके आर्डर अनुसार उनकी आवश्यकता की वस्तुएं होम डिलेवरी के माध्यम से उचित मूल्य पर उपलब्ध करा सकते हैं। आम नागरिक इस एप्प में अपना पंजीयन  Login as Citizen  विकल्प के माध्यम से कर सकते हैं। पंजीयन उपरान्त उन्हें अशोकनगर जिले का मैप दिखाई देगा तथा रजिस्टर्ड वेंडर की जानकारी उनके लोकेशन के साथ प्रदर्शित होगी। एप्प के माध्यम से सिटीजन द्वारा वेंडर को उनके मोबाइल पर कॉल कर अपना आर्डर नोट कराया जा सकता है। उक्‍त एप का उपयोग किस प्रकार करना है। इस हेतु ट्यूटोरियल वीडियो एप में ही उपलब्‍ध है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews