Lockdown: सड़कों पर चित्रकला बनाकर कोरोना वायरस के खतरे से बचाव का संदेश दे रहे पेंटर

Lockdown: सड़कों पर चित्रकला बनाकर कोरोना वायरस के खतरे से बचाव का संदेश दे रहे पेंटर

सिंगरौली। राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली जिले के घिनहागाँव निवासी मनोज पेंटर इन दिनों अपनी चित्रकारी (पेंटिंग) के माध्यम से कोरोना कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को गांव-गांव जाकर बचाव के तरीके की मुहिम चलाई जा रही है। साथ ही सड़को पर पेंटिंग के माध्यम से कोरोना से लड़ने के संदेश लिखकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।

इसके अलावा मनोज अपनी पेंटिंग के जरिए सड़को व कागजो पर सुरक्षा के बारे में पहले मास्क पहनने,वायरस संक्रमण से बचने के लिए नियमित साबुन से हाथ धोएं, छींकते समय नाक व मुंह को ढंके, हाथ न मिलाएं नमस्ते करें, गर्म खाना पानी का ही सेवन करें, एक मीटर की दूरी बनाएं रखें,घर पर रहे सुरक्षित रहे लॉक डाउन का पालन करे जैसे स्लोगन की पेंटिंग से कोरोना वायरस से बचाव का जनसंदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कोरोना वायरस से बचने के लिए मनोज पेंटर की सड़को और कागजो पर बनी तस्वीरे लोगो को काफी पसंद आ रही है हर कोई इनके कला की प्रशंसा कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews