LOCKDOWN: शिवराज का किसानों को बड़ा तोहफा

LOCKDOWN: शिवराज का किसानों को बड़ा तोहफा

भोपाल।

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लागू करने जा रही है ।कोरोना के संक्रमण के बावजूद सरकार ने 15 अप्रैल से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी का फैसला किया है। संक्रमण से बचाव के लिए किसानों को चरणबद्ध तरीके से कम से कम संख्या में बुलाया जाएगा और इसके लिए उन्हें बाकायदा s.m.s. के माध्यम से सूचित किया जाएगा। रजिस्टर्ड मोबाइल पर सूचना देने के बाद तय दिन किसान मंडी में अपनी फसल बेच सकेंगे ।

इसके साथ ही व्यापारियों को यह सहूलियत दी गई है कि वे किसानों से सीधा संपर्क करके समर्थन मूल्य पर उनसे गेहूं खरीद सकें। मंडी अधिनियम के सौदा पत्रक में यह प्रावधान है कि व्यापारी किसानों से सीधे फसल खरीद सकें। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी कह चुके हैं कि गेहूं की खरीदी केंद्र वेयर हाउसों के आसपास रखे जाएं ताकि किसानों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। ऐसी व्यवस्था भी लागू की जा रही है ।इसके साथ-साथ स्टार एग्री बाजार के माध्यम से किसान ऑनलाइन मंडी में अपनी फसलें भी बेच सकेंगे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews