LOCKDOWN: बिना मास्क पहने घर से निकल रहे हैं तो पढ़िये ये ख़बर

Mask

Mask

बुरहानपुर।शेख रईस।

वैश्विक स्तर पर फैल रही नोबेल कोरोना वायरस कोबीड19 संक्रमण के चलते कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बुरहानपुर द्वारा आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति बिना वजह घर के बाहर नही घुमेगा। अतिआवश्यक कार्य हेतु बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को चेहरे पर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर बी.एस.बिरदे द्वारा सक्रमण के बचाव के लिये आदेश का सख्ती से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया था ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर महेन्द्र तारनेकर, नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री गिरतर सिंह जलोदिया एवं टीम के उनि श्रीमति सोनू सिटोले साथियों द्वारा गुरुवार को भ्रमण के दौरान क्षेत्र के बैरी मैदान उर्द स्कुल की गली से 02 व्यक्ति साथ मे चेहरे पर बिना मास्क लगाये। जो सोशल डिस्टेंस का पालन किये बगैर घूम रहे थे।

नईम अख्तर पिता शकील अहमद अंसारी , उम 32 साल निवासी बैरी मैदान बुरहानपुर व मोहम्मद जफर पिता अब्दुल गफ़फर उम्र 30 साल , निवासी बैरी मैदान आरोपीयो ब्दारा उक्त आदेश का उल्लघन किया जाने के कारण व पृलिस व्दारा रोकने पर इन्कार करने के कारण आरोपियों के विरुष्ट धारा 188 भादवि व 51 ( ख ) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का पंजीबद कर विवेचना में लिया गया , वैधानिक कार्यवाही की जा रही है सभी आग जनता से अनुरोध है कि आदेश का पालन करे एवं इस महामारी की रोकथाम हेतु शासन प्रशासन के आदेश का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहे तथा दुसरों को भी सुरक्षित रखे ,देशहीत एवं जनहीत में सहयोग करे पालन नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews