यहाँ लगा 15 मई तक लॉक डाउन, जानिए क्या रहेगा खुला क्या रहेगा बंद

lockdown

lockdown

पटना, डेस्क रिपोर्ट।  बिहार (Bihar) में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को देखते हुए 5 मई से 15 मई तक लॉक डाउन (Lock Down) घोषित किया गया है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई तक लाॅक डाउन (Lock Down) लागू करने का निर्णय लिया गया।

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण और हाईकोर्ट की फटकार के बाद बिहार सरकार ने 5 मई से 15 मई तक के लिए लॉक डाउन (Lock Down) घोषित कर दिया है।  राज्य के गृह विभाग ने इसके लिए विस्तृत आदेश जारी कर दिए हैं जिसमें इस बात का उल्लेख है कि लॉक डाउन (Lock Down) की अवधि में किसे छूट मिलेगी और क्या प्रतिबंधित रहेगा।

ये रहेगा खुला , ये रहेगा बंद 

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार लॉक डाउन (Lock Down) की अवधि में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, स्कूल कॉलेज, कोचिंग बंद रहेंगे , बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे । लेकिन जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, दूरसंचार, पुलिस , डिफेन्स, आपूर्ति, डाक, बैंक जैसे आवश्यक सेवाओं वाले विभाग खुले रहेंगे।  इसके अलावा अस्पताल, मेडिकल स्टोर, लैब भी खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें – राहुल गांधी का गुस्सा फूटा, कहा- ‘अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प’

ये कहा था पटना हाईकोर्ट ने 

गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट बिहार में बिगड़ते कोरोना संक्रमण के हालात पर नाराजगी जाहिर कर चुका है।  सोमवार को हाईकोर्ट की डबल बैंच ने सरकार से सवाल किया था कि बिहार में लॉक डाउन (Lock Down) लगाने की क्या तैयारी है।  कब तक राज्य में पूर्ण लॉक डाउन (Lock Down) लगाया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews