कोरोना संकट के बीच टिड्डी दल की दस्तक, प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

कोरोना संकट के बीच टिड्डी दल की दस्तक, प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

मंदसौर।तरुण राठौर।

एक ओर जहां पूरा जिला कोरोना के प्रकोप के चलते परेशान है। ऊपर से एक ओर नई आफत के तौर पर टिड्डी दल ने जिले में दस्तक दे दी। जिसकी वजह से किसानों के माथे पर दुगनी चिंता की रेखा दिखाई दे रही है। जो हाल फिलहाल भानपुरा-गरोठ तहसील के गांव में है। और बहुत बड़ी तादाद में है। ये दल राजस्थान के रास्ते जिले में आया है और धीरे धीरे कर पूरे जिले में फैल जाएगा। इन्हें रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए। जिसके तहत टिड्डी दल का मूवमेंट गांधीसागर पठार के प्रेमपुरिया गांव में संभावित होने की सूचना आज प्रातः ही सिंगोली से प्राप्त हुई थी।

जिस पर तहसील के समस्त पटवारियों ने एक्टिव होकर ग्रामीणों को टिड्डी दल से निपटने का तरीका बताया। आज 10 बजे के करीब टिड्डी दल ग्राम सुजानपुरा उतरा था। तैयारी पूरी होने से ग्रामीणों की मदद से उसे 10 मिनट में ही उड़ा दिया गया। 3 झुंडों में से 2 रामपुरा नीमच की ओर उड़े। जबकि एक कंवलागांव तरफ गया, जो कि कंवला में उतरा। वहां से उड़ाया तो बाबुलदा में उतरा। वहां से भी उड़ा दिया गया है। फ़िलहाल कुंटलखेड़ी ग्राम में मूवमेंट की सूचना है। वहां भी ग्रामीणों की मदद से उड़ाने के प्रयास जारी हैं। टिड्डी दल को कुंटलखेड़ीसे भी उड़ा दिया गया है। ये एक झुंड 2 भागों में बंट गया है। जिसमें एक झुंड राजस्थान के सरकनिया गांव की ओर जबकि दूसरा गरोठ तहसील के बर्रामा की ओर निकला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews