अशोकनगर: जिले में टिड्डी दल की दस्तक, प्रशासन अलर्ट

अशोकनगर: जिले में टिड्डी दल की दस्तक, प्रशासन अलर्ट

अशोकनगर|हितेंद्र बुधोलिया

प्रदेशभर में आतंक मचा रहा टिड्डियों का दल देर रात अशोकनगर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। शिवपुरी से सिंध नदी की सीमा से होते हुए अशोकनगर के करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में रात में रुका। सुबह प्रशासनिक एवं कृषि विज्ञान की टीम प्रभावित इलाकों में पहुंची। सुबह सुबह टिड्डी दल अशोकनगर से गुना जिले की ओर रवाना हो गया ।रात भर में टिड्डी दल ने गांव के पेड़ों की पत्तियों को पूरी तरह से चट कर दिया।

शाडौरा तहसीलदार कमल मंडेलिया ने बताया कि बीती रात में अशोकनगर गुना एवं शिवपुरी जिले की सीमा से सटे मडना खिरिया सदुआ ,महमूदा,छापर आदि करीब आधा दर्जन से जायदा गांवो में टिड्डियों का प्रकोप रहा।रात भर में टिड्डियों ने इन गांवों के सैकड़ो पेड़ो की सारी पत्तियों को खा लिया।सुबह हवा के रुख के साथ सिंध नदी की किनारे गुना जिले की ओर कूच कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews