लॉकडाउन में परवान चढ़ा “प्यार” अब बन गया गले का फांस, महिला का Audio Viral

लॉकडाउन में परवान चढ़ा “प्यार” अब बन गया गले का फांस, महिला का Audio Viral

जबलपुर।संदीप कुमार

ऑर्डनेंस फैक्टरी खमरिया (ओएफके) के एक वर्क्‍स कमेटी मेंबर को फेसबुक में महिला से दोस्ती भारी पड़ रही है।आज गेट नंबर 7 पर पहुंची फेसबुक फ्रेंड (कथित प्रेमिका) ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह सुरक्षा कर्मचारियों से यह कहते हुए भिड़ गई कि उस वर्क्‍स कमेटी मेंबर से मिलने दिया जाए। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि जो कर्मचारी एक बार अंदर प्रवेश कर गया,वह लंच में ही बाहर आएगा। फैक्टरी गेट में काफी देर तक चला घटनाक्रम चर्चा का विषय बना है।

फेसबुक में हुई दोस्ती प्यार में बदली

जानकारी के मुताबिक वर्क्‍स कमेटी मेंबर ने कुछ माह पहले एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी इसी दौरान कोरोना के कारण लॉक डाउन घोषित हो गया। इस अवधि में दोनों के बीच चेटिंग होती रही। चूंकि महिला ओएफके से लगे हुए क्षेत्र मानेगांव की ही निवासी थी, दोनों की मुलाकात भी शुरु हो गई और फेसबुक की दोस्ती कथित प्यार में बदल गई। फेसबुक में दोस्ती और लॉक डाउन में पनपी प्रेम कहानी का खुलासा आज सुबह उस समय हुआ जब वर्क्‍स कमेटी मेंबर का पीछा करते हुए उक्त महिला फैक्टरी गेट तक जा पहुंची और अचानक उसने मेंबर की कॉलर पकड़ ली। जिससे घबराकर वह फैक्टरी गेट के अंदर भागा। बताते हैं कि महिला भी पीछा करते हुए फैक्टरी गेट से अंदर जाने लगी, लेकिन उसे सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। जिसके बाद महिला ने हंगामा करते हुए फेसबुक के कथित प्रेम की कहानी सब के सामने ला दी।

पैसो की डिमांड वाला ऑडियो हुआ वायरल

इस घटनाक्रम से जुड़ा हुआ एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें फेसबुक फ्रेंड (कथित प्रेमिका) फैक्टरी कर्मी से 50 हजार रूपए की मांग कर रही है। ऑडियो में वह स्पष्ट तौर पर यह कहते हुए सुनाई आ रही है कि पेंमेंट कर दो, नहीं तो फिर हंगामा होगा।

दूसरे के नाम की आईडी बनी

इस मामले में कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उक्त महिला की फर्जी फेसबुक आईडी है। जिस फेसबुक आईडी से उसने ओएफके कर्मचारी को दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था, वह उसके नाम की नहीं है। लिहाजा यह कोई गिरोह हो सकता है जो कर्मचारियों को फंसाकर पैसे की डिमांड करता है। मामले में किसी पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट नहीं की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews