माधुरी दीक्षित ने ‘अजीब दास्तां’ पर दिए ऐसे एक्सप्रेशन कि फिदा हो गए फैन्स

माधुरी दीक्षित ने ‘अजीब दास्तां’ पर दिए ऐसे एक्सप्रेशन कि फिदा हो गए फैन्स

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक सुपरस्टार के ओहदे पर रहने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फैन फालोइंग आज भी बेशुमार है। माधुरी ने जहां अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है, वहीं वो एक कुशल डांसर भी हैं। उनके नाम पर कई डांस नंबर है दो सुपरहिट रहे हैं।

Video : Yami Gautam की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो, मेहंदी रचाए बैठी है दुल्हन

अपनी अदा और एक्सप्रेशन में माधुरी गजब हैं। आज भी वे बेहद ग्रेसफुल और खूबसूरत हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होने “अजीब दास्तां है ये, कहां शुरू कहां खतम” गीत पर एक्सेप्रेशन दिए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में उन्होने रेड कलर की साड़ी पहनी है और मल्टीकल नेकपीस। वो इसमें बेहद सुंदर और एक्सप्रेसिव नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और फैन्स इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews