MP Corona Update : रविवार को मिले कोरोना के 1455 नए मामले, 11 लोगों की मौत

MP Corona Update :  रविवार को मिले कोरोना के 1455 नए मामले, 11 लोगों की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1455 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,14,505 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई|

संचालनालय स्वास्थय सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,337 हो गयी है। ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल व जबलपुर में दो-दो और खरगोन, रीवा, मंदसौर एवं सिंगरौली में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से सबसे अधिक 782 मौत इंदौर में हुई हैं| वहीं भोपाल में 529, उज्जैन में 100, सागर में 144, जबलपुर में 228 एवं ग्वालियर में 186 लोगों की मौत हुई हैं।

रविवार को कोविड-19 के 533 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 324, ग्वालियर में 75 और जबलपुर में 52 नये मामले आये। प्रदेश में कुल 2,14,505 संक्रमितों में से अब तक 1,97,777 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,391 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। रविवार को 1,585 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews