MP Corona Update : मप्र में कोरोना की खतरनाक वापसी: इंदौर में 546 और भोपाल में 300 पार नए केस

MP Corona Update : मप्र में कोरोना की खतरनाक वापसी: इंदौर में 546 और भोपाल में 300 पार नए केस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) ने खतरनाक वापसी की है| जिसके बाद सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है| इस बीच रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 1798 नए मामले सामने आए है| इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 193044 तक पहुंच गई।

रविवार शाम को जारी कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 13 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है| जिसके बाद अब तक कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 3,162 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, ग्वालियर व जबलपुर में दो-दो, और भोपाल, सागर, होशंगाबाद, दमोह, देवास एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’

इंदौर में बड़ा कोरोना विस्फोट
प्रदेश में रविवार को इंदौर में कोरोना विस्फोट (Corona Blast In Indore) हुआ है| सबसे ज्यादा 546 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 301, ग्वालियर में 88 और जबलपुर में 77 नये मामले आये। प्रदेश में कुल 1,93,044 संक्रमितों में से अब तक 1,78,117 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 11,765 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। रविवार को 1,212 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इंदौर भोपाल समेत 9 जिलों में खतरा अधिक
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि कलेक्टर्स देखें कि कहीं भी बाजार और मोहल्लों को अनावश्यक रूप से बंद नहीं किया जाए। जहां जरूरी हो वहीं बंद रखने का निर्णय लें। बाजार बंद करने की स्थिति में यह सुनिश्चित हो कि आवश्यक वस्तुओं फल, दूध, सब्जी आदि के परिवहन पर रोक नहीं लगाई जावे। यह कार्य निर्बाध होता रहे, लोगों को दिक्कत नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिक संक्रमण दर वाले जिलों के कलेक्टर्स से संक्रमण रोकने, अपनाये गये उपायों की जानकारी ली। कलेक्टर्स ने बताया कि त्यौहारों के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ी थी। इसके कारण ही कोरोना के प्रकरण पुन: बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर अलग-अलग है। परन्तु इन्दौर, भोपाल, विदिशा, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर तथा धार जिलों में यह दर अधिक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन जिलों में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से गंभीरतापूर्वक कोविड गाईडलाइन का पालन करने का संकल्प लेने और आवश्यक प्रतिबंध लगाने के लिये कहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews