MP Weather: आज जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather: आज जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल।
मानसून(monsoon) के सक्रिय होते ही प्रदेशभर (madhypradesh) में बारिश (rain) का सिलसिला शुरु हो गया है।भोपाल के बाद इंदौर और ग्वालियर चंबल में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश और गुजरात में ऊपरी हवाओं का चक्रवात और एक ‘ट्रफ लाइन’ के गुजरने के अलावा बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। इससे ऐसी संभावना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और 25 जून तक इसके पूरे प्रदेश में छा सकता है। पूरे प्रदेश में अब तक हुई बारिश सामान्य से 111 फीसदी ज्यादा है।

दिन का तापमान सोमवार के मुकाबले 5.3 डिग्री लुढ़ककर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 4 जून काे पारा 22.6 डिग्री पर पहुंच गया था। विभाग ने आज बुधवार को रीवा, सतना, सागर, पन्ना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, गुना, शिवपुरी, राजगढ, विदिशा और उज्जैन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही रीवा और सागर के संभागों में कही कही गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने के भी आसार है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 जून तक मॉनसून पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लेगा। इसी के साथ पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश की झड़ी लग जाएगी।इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

विभाग ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा अहमदाबाद, शाजापुर और फतेहपुर, मुक्तेश्वर एवं रुद्रप्रयाग से हाेकर गुजर रही है।ट्रफ लाइन उत्तरी राजस्थान ग्वालियर सहित मप्र के उत्तरी हिस्से से हाेती हुई बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी हिस्से तक जा रही है।ओडिशा, दक्षिण गुजरात के पास हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

क्या कहता है आईएमडी
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात को छोड़कर अन्य हिस्सों में अच्छी वर्षा की उम्मीद है। मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों सहित दिल्ली की ओर लगातार बढ़ रहा है। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।

Rainfall DT 24.06.2020
(Past 24 hrs)
Bhopal 14.8
Bhopal city 14.8
Guna 6.0
Ujjain 50.6
Shajapur 37.0
Ratlam 33.0
Indore 0.2
Raisen 21.4
Hoshangabad 5.9
Pachmari 8.3
Satna 50.0
Rewa 31.6
Sidhi 2.0
Chindwara 0.4
Jabalpur trace
Khajuraho 1.6
Tikamgarh 17.0
Gwalior 31.0
mm
Datia 53.0
Dhar 15.0
Umaria 27.6
Seoni 1.4
Malanjkhand 21.4
mm

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews