मंदसौर: दो नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, अबतक 50 स्वस्थ होकर लौटे घर

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

मंदसौर।तरुण राठौर

जहां पर कोरोना का कहर लगातार जारी है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्तु कोरोना वारियर्स के अथक प्रयासों की वजह से कोरोना पॉजेटिव से जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या में दुगनी रफ्तार में इजाफा हुआ है। अब तक 50 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जो जिलेवासियो सहित प्रशासन के लिए हर्ष का विषय है। किन्तु एक्टिव केस की संख्या मात्र 29 ही रह गई थी। लेकिन आज शाम को आई रिपोर्ट में 2 नए पॉजेटिव आए है। लिहाजा कोरोना पॉजिटव की संख्या 85 से बढ़कर 87 हो गई है। जिससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। वहीं ग्राम सोनगरी नया कन्टेंटमेंट क्षेत्र बना है। जिससे प्रशासन ने सील कर लिया है।

सीएमएचओ डॉ.महेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रतलाम से 11 कोरोना सेम्पल की रिपोर्ट आई है। इसमें से 8 सेम्पल नेगेटिव है, 1 सेम्पल रिजेक्ट हुआ है और 2 नई पॉजेटिव रिपोर्ट है। इन दो पॉजेटिव रिपोर्ट में से एक गुदरी का है तो एक पॉजेटिव अब नये क्षेत्र ग्राम सोनगरी का है। इन 2 पॉजेटिव के साथ मंदसौर में एक्टिव केस की संख्या 31 हो गई है, 50 संक्रमित मरीज ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके है तथा 6 की मौत हो चुकी है कुल आंकड़ा 87 है।

सोनगरी बना नया कन्टेंमेंट एरिया

अभी तक जो नए कोरोना पॉजेटिव आ रहे थे वह सब गुदरी के ही आ रहे थे। जिससे वो क्षेत्र हॉटस्पॉट में तब्दील हो चुका है। लेकिन आज आई रिपोर्ट में एक पॉजेटिव ग्राम सोनगरी का निकल गया है। ग्राम सोनगरी को प्रशासन ने सील कर दिया है वहीं बताया जा रहा है कि सोनगिरी वाले पॉजेटिव का एक घर नयापुरा रोड़ मंदसौर में भी है इस कारण नयापुरा रोड़ पर मस्जिद के पास तथा मस्जिद के पीछे के एरिये को कन्टेंमेंट झोन में तब्दील किया जा रहा है। बताते है कि सुरक्षा के लिहाज से नयापुरा मस्जिद के पास और पीछे के एरिये को कन्टेंमेंट झोन बनाया जा रहा है।

अचानक से हुए गांवों के रास्ते सील

मंदसौर तहसीलदार नारायण नांदेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदसौर जिले की बॉर्डर के समीप लगने वाले राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एकाएक बढ़ना प्रारंभ हो गई है और मंदसौर के समीप लगने वाले प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र में पॉजेटिव मिले है इसको देखते हुए मंदसौर एवं दलौदा तहसील के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है ताकि वहां से कोई भी व्यक्ति मंदसौर शहर रेड जोन में नहीं आ सके।

इसके साथ ही प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा से आने वाले सभी रास्तों को भी सील कर दिया गया है। दलौदा तहसील के ग्राम नांदवेल, भाऊगढ़, मऊखेड़ी, पीपलखेड़ी, नंदावता थाना भाऊगढ़ के रास्तों को सील किया गया है तथा मंदसौर तहसील के व्हायडी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रतापगढ़ रोड, राजपुरिया नाका, जमालपुरा नोगावा, रिंदवन, रेवास देवड़ा, करौली क्षेत्र के रास्तों को भी सील किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews