अशोकनगर में सोमवार से खुलेगा बाजार, इन चीजों से हटा प्रतिबंध, यह रहेंगे बन्द

अशोकनगर में सोमवार से खुलेगा बाजार, इन चीजों से हटा प्रतिबंध, यह रहेंगे बन्द

अशोकनगर|हितेंद्र बुधोलिया

लॉकडाउन2(lockdown2) की समाप्ति के बाद आज ग्रीन जोन(green zone) में शामिल अशोकनगर में बाजार खोलने को लेकर कलेक्ट्रेट(Collectorate) में आपदा प्रवंधन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कल 4 मई से जिले में बाजार खोलने पर चर्चा हुई। यह तय हुआ है कि कल से सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक बाजार खुलेगा।दूध एवँ फल सब्जी पहले की तरह बिकेगी।ठेले एक जगह खड़े नही हो सकेंगे। बैठक में जिला चिकित्सालय के आसपास के 200 मीटर के दायरे को भी प्रतिबंध से मुक्त किया जा रहा।कल से यहां की दुकान खुल सकेगी। जिले की सभी कृषि उपज मंडियों को भी कल से खोलना तय हुआ है।साथ ही सौदा पत्रक के अलाबा पुराने तरीके से भी किसान अपनी उपज बेंच सकते है। जिले में शराब दुकानों को खोला जाएगा मगर सोशल डिस्टेंसिग(soocial distancing) का पालन करना होगा। मास्क ना लगाने पर 100 रु के जुर्माना बसूलने पर बैठक में सहमति जताई गई। बैठक में कलेक्टर(collector) डॉ मंजू शर्मा ने केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशो के पालन में कुछ प्रतिष्ठानो को बंद रखने की बात बताई।

यह बन्द रहेंगे

माल(mall), सिनेमा हाल(cinema hall), ‘पार्क(park), मनोरंजन केंद्र, स्कूल(school), कोचिंग सेंटर(coaching center), स्टेडियम(stadium), होटल(hotel), रेस्टोरेंट(restaurent), चाय नास्ते की दुकान, स्पा एवं सैलून(spa & salon), पान बीड़ी गुटका की दुकान सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनो सहित बसों का परिवहन नही हो सकेगा।

इन पर हटे प्रतिबंध

जिन दुकानों को बंद करने का तय हुआ है उनके अलाबा सभी दुकाने खुल सकती है।सभी तरह के निर्माण कार्य शुरू हो सकते है।छोटे एवं मझोले उद्योग चालू कर सकते है ताकि लोगो के रोजगार के साधन शुरू हो। ग्रीन जोन में आने जाने के लिये पास की जरूरत नही।सिर्फ वाहनों के लिये लागू सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा।

बैठक में कलेक्टर के अलावा,सांसद डॉ केपी यादव पूर्व विधायकद्वय जजपाल सिंह जज्जी एवं ब्रजेन्द्र सिंह यादव के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews