लॉकडाउन के बीच सेवाएं दे रहे योद्धाओं को वितरित किए गए मार्क्स और सैनिटाइजर 

लॉकडाउन के बीच सेवाएं दे रहे योद्धाओं को वितरित किए गए मार्क्स और सैनिटाइजर 

अशोकनगर मुंगावली।अलीम डायर

कोरोना महामारी के चलते देशभर में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया था। जिसको अब 19 दिन का और बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है देश में आए दिन बढ़ रहे कोरोनावायरस मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए आज पीएम मोदी के संबोधन के साथ ही यह 19 दिन का लॉक डाउन और बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है तो वही जिन राज्य एवं जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित आंकड़े ना के बराबर है उन्हें लोक डाउन में शर्त अनुसार कुछ रियायत दी जाएगी।

लॉक डाउन के दौरान फील्ड में काम कर रहे हैं डॉक्टर्स पुलिस कर्मी सफाई कर्मी मीडिया कर्मी अपनी जिंदगीयों को दांव पर लगाकर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में समाजसेवियों एवं जन सेवकों का भी फर्ज बनता है कि वह इनके लिए भी अपना योगदान दें जिसके चलते गुना शिवपुरी सांसद के पी यादव के आदेश पर उमेश रघुवंशी के नेतृत्व में मुंगावली भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर नर्स पुलिस कर्मियों सफाई कर्मियों जनपद पंचायत के कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों को मार्क्स और सैनिटाइजर वितरित किए गए जिससे कि वह इनका उपयोग कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहें सुरक्षित रहें फील्ड में और अच्छी सेवाएं प्रदान कर सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews