Corona: बिना मास्क लगाए जा रहे थे ASI, ADM ने रोका फिर की ये कार्रवाई

Corona: बिना मास्क लगाए जा रहे थे ASI,  ADM ने रोका फिर की ये कार्रवाई

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मध्यप्रदेश में बढ़ती कोरोना (Corona) की रफ़्तार के बीच ग्वालियर जिले में अब ये रफ़्तार पकड़ने  लगा है। ग्वालियर में रोज पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लम्बे समय बाद मंगलवार को आंकड़ा फिर से आधा सैंकड़ा को पार कर गया।  मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 54 कोरोना (Corona)संक्रमित मरीज सामने आये हैं।  बढ़ती संख्या के चलते जिला प्रशासन फिर से सक्रिय हो गया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी सड़कों पर उतर आये हैं और जो भी बिना मास्क के दिखाई दे रहा है उसका चालान काट रहे हैं।

कोरोना (Corona) को लेकर ग्वालियर जिला प्रशासन एक बार फिर पिछले साल की तरह ही सख्ती के मूड में आ गया है। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी अब सड़क पर बिना मास्क लगाए निकलने वालों के चालान काट रहे हैं। बुधवार को जब  एडीएम रिंकेश वैश्य (ADM Rinkesh Vaishya), तहसीलदार कुलदीप दुबे (Tahsildar Kuldeep Dubey) और पुलिस अधिकारियों के साथ फूलबाग चौराहे पर बिना मास्क लगाए निकल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे तभी एक ASI बिना मास्क लगाए मोटर सायकिल से उनके सामने से गुजरा। उन्होंने उसे रुकवाया तो पता चला कि वे फारेस्ट विभाग पदस्थ हैं और उनका नाम फूल सहाय है।

ये भी पढ़ें – Indore News: आबकारी अधिकारी महिलाकर्मी पर बनाता था संबंध बनाने के लिए दबाव, FIR दर्ज

परिचय जानने के बाद एडीएम रिंकेश वैश्य ने ASI को मास्क ना पहनने पर फटकार लगाई और तहसीलदार कुलदीप दुबे को ASI का चालान काटने के लिए कहा। एडीएम हेलमेट नहीं पहनने पर भी ASI से नाराज हुए। उन्होंने कहा कि जब आप अधिकारी ही मास्क नहीं लगाएंगे, नियमों का पालन नहीं करेंगे तो दूसरों को कैसे प्रेरित करेंगे ? एडीएम ने ASI को हिदायत दी कि आगे से बिना मास्क के नहीं निकलेंगे और बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews