
रतलाम, सुशील खरे प्रदेश के रतलाम (ratlam) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्लास्टिक पाइप (plastic pipe) के गोदाम (godown) में भीषण आग (fire)लगने से रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल पेट्रोल पंप के पास गोडाउन में लगी भीषण आग से कुछ घर भी प्रभावित हुए हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है। वहीं इलाके को खाली करवाया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”631764900″]
Read More: खाद की कालाबाज़ारी पर सख्त MP सरकार, बोले Narottam- दोषियों पर लगेगी रासुका
आई जानकारी के मुताबिक दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए लगाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन मौजूद है कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुब्बारा देखा जा रहा है। मोहन नगर के कुछ घर आग से प्रभावित हुए हैं। जानकारी की माने तो गुरुवार सुबह 11:30 बजे के करीब मोहन नगर के पीछे पेट्रोल पंप के पास Godown में आग लग गई।
[dgv_vimeo_video id=”631761816″]
आग तेजी से फैल रही थी कि दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद करवाई गई है। वहीं आग की ऊंची लपटें और काले धुएं शहर से काफी दूर से ही दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन और नगर निगम टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग बुझाने के लिए दमकल टीम को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”631766646″]
