सदस्यता अभियान: VD शर्मा का दावा-76 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता BJP में शामिल

bjp vd sharma

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

ग्वालियर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता ग्रहण समारोह को कांग्रेस भले ही फर्जी बताये लेकिन भाजपा इससे बहुत खुश है। भाजपा ने दावा किया है कि तीन दिवसीय आयोजन में उनके परिवार में कांग्रेस छोड़कर 76,361 कार्यकर्ता जुड़े हैं जो एक बड़ी बात है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में आने के बाद से ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal Division) के सिंधिया समर्थक परेशान थे। वजह ये थी कि उन्होंने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के साथ ही कांग्रेस छोड़ दी थी लेकिन किसी दल कि सदस्यता नहीं ली थी। हालांकि सिंधिया और उनके साथ गए 22 विधायकों ने भाजपा कि सदस्यता ग्रहण कर ली थी मगर कार्यकर्ता परेशान थे । इन्हीं सिंधिया समर्थकों के लिये भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर में 22,23 और 24 अगस्त को संभाग स्तरीय सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया जिसने भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आयोजन में ग्वालियर चंबल अंचल की ग्वालियर, भिंड, गुना और मुरैना संसदीय क्षेत्र के 76,361 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने सभी को बधाई दी है। उधर कांग्रेस भाजपा के सदस्यता ग्रहण समारोह को फर्जी बता रही है लेकिन भाजपा का दावा यदि सही है तो आने वाले उप चुनाव में ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर मुकाबला बहुत रोचक होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews