इमरती देवी के लिए वोट मांगने गए मंत्री भारत सिंह कुशवाह को झेलना पड़ा विरोध, वीडियो वायरल

bharat-singh-kushwaha

डबरा/सलिल श्रीवास्तव| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) में वोट मांगने जा रहे नेताओं को लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है| मामला डबरा विधानसभा क्षेत्र (Dabra Assembly) का है, जहां प्रदेश के राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह (Bharat singh kushwaha) को विरोध का सामना करना पड़ा| मंत्री कुशवाहा डबरा से भाजपा की संभावित प्रत्याशी इमरती देवी (Imarti Devi) के लिए वोट मांगने गए थे| इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

ग्वालियर चंबल संभाग 16 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें डबरा एक अहम सीट मानी जा रही है जिसको हथियाने में कांग्रेस और बीजेपी पूरा जोर लगा रहे हैं| लेकिन कहीं ना कहीं इस बार डबरा विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा| सोमवार को भारत सिंह कुशवाहा डबरा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी इमरती देवी के प्रचार प्रसार के लिए दौरे पर थे, जहां उन्होंने महाराजपुर गांव में कुशवाहा समाज के लोगों के साथ एक बैठक ली| जिसमें इमरती देवी की कार्यशैली को लेकर कुछ लोग विरोध करने लगे|

राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने बहुत समझाने का प्रयास किया पर एक मतदाता मंच पर जाकर भारत सिंह कुशवाह के सामने खड़ा हो गया और इमरती देवी के खिलाफ भारत सिंह कुशवाह को जमकर खरी खोटी सुनाई| जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| मतदाता ने कहा कि हमने 3 बार जिताया है अभी तक कुछ विकास नहीं हुआ जब इमरती मंत्री थी तो तुम्हारी नहीं सुनती थी और अब तुम ही वोट मांगने आए हो| काफ़ी देर तक हंगामा चला और कार्यकर्ताओं ने उसे समझाने का प्रयास भी किया तब जाकर वह मंच से गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews