कांग्रेस नेता को अपने साथ प्रचार के लिए चलने मंत्री ने पैरों में रखा सिर, नेता ने कहा नहीं कर सकता गद्दारी

कांग्रेस नेता को अपने साथ प्रचार के लिए चलने मंत्री ने पैरों में रखा सिर, नेता ने कहा नहीं कर सकता गद्दारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनावों (Byelection) में वायरल हो रहे वीडियो की कड़ी में एक और वीडियो आज शनिवार को वायरल हो रहा है। वीडियो में ऊर्जा मंत्री एवं भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर (pradhuman singh tomar) एक कांग्रेस नेता को अपने साथ प्रचार के लिये कथित तौर पर दबाव बना रहे हैं। मनाने के लिए मंत्री कांग्रेस नेता के पैरों में सिर भी रख रहे हैं लेकिन कांग्रेस (Congress) नेता ने मंत्री से साफ कह दिया कि गद्दारी नहीं करूँगा।

ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी पारा एकदम से उपर चढ़ गया। दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार को हजीरा क्षेत्र में रहने वाले अपने पुराने नेता कांग्रेस के सेक्टर अध्यक्ष रघुनाथ सिंह सिंह तोमर से मिलने उनके घर गए। थोड़ी देर की बातचीत के बाद ऊर्जा मंत्री कांग्रेस नेता से कहने लगे कि आप मेरे साथ प्रचार पर चलोगे, वहाँ नहीं जाओगे। कांग्रेस नेता मना करते रहे इसी दौरान मंत्री जी ने रघुनाथ सिंह तोमर को मनाने के लिए पैरों में सिर रख दिया और अपनी कसम देकर कहने लगे कि आपको मेरे साथ चलना पड़ेगा।लेकिन रघुनाथ भी पैरों में गिर गए और मंत्री जी से उनके साथ चलने से इंकार कर दिया।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कांग्रेस वार्ड 13 के सेक्टर अध्यक्ष रघुनाथ सिंह तोमर ने कहा कि प्रद्युम्न सिंह तोमर जी मेरे यहाँ आये थे, वो मुझसे उनके समर्थन में प्रचार के लिए चलने के लिये कह रहे थे लेकिन मैंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं सेना से रिटायर अधिकारी हूँ मैंने प्रद्युम्न सिंह जी के तीन चुनाव में काम किया है। पिछले चुनाव में मैंने अपनी टीम के साथ बहुत मेहनत कर उन्हें चुनाव जितवाया था। लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि बीच में कई बार मैं प्रद्युम्न सिंह तोमर के पास गया लेकिन उन्होंने रिस्पोंस नहीं दिया। अब वो मेरे पास आये हैं। लेकिन मैंने कह दिया कि मैं पार्टी से गद्दारी नहीं कर सकता। बहरहाल मंत्री जी के इस वीडियो के वायरल के बाद राजनैतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं गर्म हो गई है ।

कांग्रेस ने साधा निशाना
मंत्री तोमर के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधना शुरू कर दिया है| कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा- देखिये क्या हालत हो गयी है इन ग़द्दारों की , सौदेबाज़ो की , दलबदलू मंत्रियो की…? ना जनता इनके साथ है और ना इनके करीबी, अपने एक करीबी रिश्तेदार के पैरो में गिरकर साथ चलने की मनुहार कर रहे है मंत्री जी लेकिन वो टस से मस नहीं, इन ग़द्दारों के साथ कोई भी खड़ा नहीं हो रहा है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1319922016409931776

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews