MP News: अजय देवगन की फ़िल्म “थैंक गॉड” को बैन करने की मांग, मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा पत्र, जानें

MP News: अजय देवगन की फ़िल्म “थैंक गॉड” को बैन करने की मांग, मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा पत्र, जानें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अजय देवगन के फिल्म थैंक गॉड (Thank God) का ट्रेलर रिलीज होते ही देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ आवज उठ चुकी है। लोग फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए इसे बैन करने की बात कर कर रहे हैं। अब यह मांग मध्यप्रदेश में हो रही है। फ़िल्म थैंक्स गॉड को बैन करने मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: यहाँ निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 1 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

उन्होनें फ़िल्म में अजय देवगन का नाम चित्रगुप्त होने पर जताई आपत्ति जताई है। पत्र में लिखा जी की फ़िल्म के ट्रेलर में कुछ आपत्तिजनक दृश्य भी दिखाए गए हैं। कायस्थ समाज ने भी फिल्म के प्रति कड़ा विरोध जताया है। पत्र में मंत्री सारंग ने 25 अक्टूबर को फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है।

फिल्म “थैंक गॉड” का ट्रेलर 9 सितंबर 2022 को आउट हुआ था। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं, जो इंसानों के कर्मों का हिसाब-किताब करते नजर आएंगे। ट्रेलर आउट होते फिल्म का विरोध हो रहा है। फिल्म को कुवैत सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया है। वहीं उत्तरप्रदेश में अजय देवगन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews