कानून व्यवस्था को लेकर विधायक सड़क पर, समर्थकों के साथ SP ऑफिस के बाहर धरना

कानून व्यवस्था को लेकर विधायक सड़क पर, समर्थकों के साथ SP ऑफिस के बाहर धरना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शहर में बढ़ते अपराध और बिगड़ती का कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस (Congress) विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार (Dr Satish Singh Sikarwar) आज सड़क पर उतर गए। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेस विधायक ने चेतावनी दी कि यदि शहर के हालात जल्द नहीं सुधरे तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस (Congress) विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार (Dr Satish Singh Sikarwar)ने आज अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सड़क पर धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सतीश सिकरवार समर्थक शामिल हुए। 12 बजे से 2 बजे दिये गए धरने में शामिल कांग्रेस (Congress) नेताओं ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार (Dr Satish Singh Sikarwar) ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। यहाँ कानून का नहीं अपराध का राज है। खुले आम चरस, स्मैक, गांजा बिक रहा है अवैध शराब के अड्डे पनप रहे हैं जिसका युवा पीढी पर बुरा असर हो रहा है।महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं इसलिए कांग्रेस (Congress) ने ये धरना दिया है। कांग्रेस चाहती है कि शहर में कानून का राज हो अमन चैन हो। कांग्रेस (Congress) विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews