विधायक ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये भेंट किये 5 लाख रुपये

विधायक ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये भेंट किये 5 लाख रुपये

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर विधायक, रामभक्त जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jajji) ने अयोध्या में बनने जा रहे  भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर (Shri Ram Tempal) के लिए अपनी तरफ से 5 लाख रुपये की सहयोग निधि अर्पित की है। यह राशि विधायक श्री जज्जी ने आज अपने कार्यालय  में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र  के लिये चेक द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण सहयोग निधि संकलन समिति के सदस्यों को भेंट की।  विधायक श्री जज्जी ने लोगों से अपील की है कि  श्रीराम मंदिर  (Shri Ram Tempal)निर्माण के लिए खुले मन से  सहयोग राशि  भेंट करें ।

उल्लेखनीय है एक दिन पहले ही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी श्रीराम मंदिर (Shri Ram Tempal) निर्माण के लिये 5 लाख रुपये  की राशि भेंट की थी, साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से श्रीराम मंदिर (Shri Ram Tempal) निर्माण के लिये खुले मन से सहयोग निधि देने की अपील की थी,ताकि अयोध्या में भव्य राम मंदिर(Shri Ram Tempal) बनने में सभी का समर्पण शामिल हो सके। विधायक श्री जज्जी ने यह राशि विभाग प्रचारक गुना,रामवीर कौरव, सह विभाग कार्यवाह गुना, महेश रघुवंशी एवं सह जिला कार्यवाह अशोकनगर राजकुमार रघुवंशी को भेंट की।

अशोकनगर विधायक श्री जज्जी पूर्व से ही धार्मिक आयोजन में सहयोग एवं समर्पण करते रहे है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Shri Ram Tempal) के भूमिपूजन के दिन ही रामशिला पूजन का ऐतिहासिक कार्यक्रम कर चुके है । अष्ट धातु से बनी  रामशिला का अशोकनगर शहर सहित विधानसभा के सैकड़ों गांवों पूजन कार्यक्रम हुआ था ,जिसमे लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये बनी रामशिला को सिर माथे पर लिया था। पूरे विधानसभा के लोगों  की आस्था की प्रतीक रामशिला  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति को सौंपी जा चुकी है । अपनी सहयोग निधि को  छोटी सी भेंट बताते हुए विधायक श्री जज्जी ने लोगों से अपील की है, कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर (Shri Ram Tempal) देशभर के लोगों की आस्था का प्रतीक है। यह दुनिया में सबसे भव्य एवं आकर्षक मंदिर बन सके इसके लिये सभी लोगों को खुले मन से दान करना चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews