MLA रामबाई का बयान- जिसकी रहेगी सरकार, मैं उसके साथ, सिद्धार्थ मलैया को लेकर कही ये बात

MLA रामबाई का बयान- जिसकी रहेगी सरकार, मैं उसके साथ, सिद्धार्थ मलैया को लेकर कही ये बात

दमोह।

मध्य प्रदेश में सियासी गलियारों के पारे पल-पल बदलते जा रहे हैं। हर दिन सियासत की गलियों में कुछ नया देखने को मिल रहा है। इसी बीच BJP पूर्वमंत्री के बेटे सिद्धार्थ मलैया के उनके खिलाफ खोले मोर्चे पर अब बसपा विधायक रामबाई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पागलों की बातों पर ध्यान नहीं देती। रामबाई ने अपने बयान में साफ किया है कि प्रदेश में जिसके भी सरकार रहेगी वो उनके साथ रहेगी।

दरअसल मीडिया से बात करते हुए विधायक राम बाई ने कहा है कि वह आलतू – फालतू लोगों के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहती। साथ ही विधायक रामबाई ने यह भी कहा है कि जवाब जनता उन्हें पहले भी दे चुकी है और आगे भी देती रहेगी। इसके साथ ही जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ माल्या के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि मैं पागलों की बातों पर ध्यान नहीं देती। मेरे अपने काम हैं।

बता दें कि BJP पूर्वमंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने विधायक रामबाई के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस के दिवंगत नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड को लेकर अब सिद्धार्थ मलैया ने रामबाई पर निशाना साधा है। सिद्धार्थ मलैया ने लोगों के सामने संकल्प लिया था कि वह देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी को सजा दिलाकर रहेंगे। जिस मामले में अब वह विधायक रामबाई को घेरते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की रामबाई के रिश्तेदारों ने हत्या कर दी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews