सीहोर व्यपारियो की मांग का निराकरण विधायक सुदेश राय ने किया

सीहोर व्यपारियो की मांग का निराकरण विधायक सुदेश राय ने किया

सीहोर/अनुराग शर्मा

सीहोर (Sehore) लॉक डाउन के चलते बंद कर्षि उपज मंडी को विधायक सुदेश राय ने आज चालू करवाया, बंद पड़ी कर्षि मंडी की वजह से किसान व्यपारी के साथ साथ हम्माल ओर तुलावटी भी परेशान थे। व्यपारी वर्ग ने विगत दिनों विधायक सुदेश राय के समाने मंडी चालू करने की मांग रखी इस पर ततपरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए विधायक सुदेश राय (Sudesh Rai) ने कलेक्टर से चर्चा कर मंडी का कार्य सुचारू रूप से आरम्भ करने के निर्देश दिए। आज गल्ला मंडी पहुचकर विधायक सुदेश राय (Sudesh Rai) तहसीलदार व्यपारी संघ और तुलावटी संघ और साथ ही किसान प्रतिनिधियों के बीच चर्चा कर कल से मंडी का कार्य पूर्व की भांति सुचारू रूप से करने पर सहमति बनाई हैं, वहीं इस दौरान विधायक सुदेश राय ने निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में कामकाज के दौरान लॉक डाउन के नियमो का पालन किया जाए साथ ही सोशल डिस्टन्सिंग का पालन हो और मैडिकल टीम की मौजूदगी भी हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews