विधायक ने शिवराज को लिखा पत्र, कोरोना से हुई मौत के बाद शव को लेकर की ये मांग

विधायक ने शिवराज को लिखा पत्र, कोरोना से हुई मौत के बाद शव को लेकर की ये मांग

रीवा/अखिल त्रिपाठी

रीवा जिले की मऊगंज सीट से विधायक प्रदीप पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण से हुई मृत्यु के बाद ऐसे लोगों का सही तरीके से दाह-संस्कार किए जाने की मांग की है। बीजेपी विधायक ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर द्वारा दिए गए एक आदेश का हवाला देते हुए लिखा है कि कोरोना वायरस से अगर किसी की मृत्यु हुई है तो उस व्यक्ति के शव को जलाया जाना आवश्यक है। विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि विभिन्न स्रोतों से उन्हें पता चला है कि कोरोना वायरस 60 डिग्री तापमान तक जिंदा रहता है और ऐसे में यदि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव को जला दिया जाएगा तो इसके फैलने का खतरा नहीं रहेगा।

विधायक ने सीएम शिवराज से मानवता की भलाई के लिए इस संबंध में ठोस फैसला लेने को कहा है। बीजेपी विधायक के अनुसार कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्ति भले ही किसी भी धर्म का अनुयायी हो, लेकिन इस रोग के फैलने की आशंका को खत्म करन के लिए उसका दाह-संस्कार ही किया जाना चाहिए। शव जलाने के बाद भले ही उसकी राख एवं हड्डियों को दफनाया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews