सियासी हलचल के बीच MP को मोदी सरकार की बड़ी सौगात

prime-minister-narendra-modi-oath-taking-ceremony

भोपाल/नई दिल्ली।
केन्द्र की मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश को बडी सौगात दी है।मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश के 2 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर हरी झंडी दे दी है। । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी गई है। हैरानी की बात ये है कि मंजूरी ऐसे समय में दी गई है जब कांग्रेस अल्पमत के चलते बाहर हो गई और बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। सियासी उठापटक के बीच यह बीजेपी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

दरअसल, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदेश के दो जिलों में नये मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति प्रदान की है। केन्द्रीय सहायता योजना में स्वीकृत ये कॉलेज खरगोन जिले के महेश्वर और सिगरौली में खोले जायेगे।मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में कुल 650 करोड़ की लागत आयेगी। इसमें भारत सरकार का 60 प्रतिशत एवं राज्य सरकार का 40 प्रतिशत योगदान रहेगा। 20 मार्च को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदेश के महेश्वर विधानसभा में नगर मंडलेश्वर-महेश्वर के बीच ग्राम लाड़वी में खसरा नंबर 8/1 शासकीय भूमि पर 325 करोड़ रुपए से मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर मंडलेश्वर में 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 300 बिस्तरीय सिविल अस्पताल 116 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से मंजूरी मिली। उम्मीद की जा रही है कि 2022 तक मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे और उन में एडमिशन शुरू हो जाएंगे।

बता दे कि कमलनाथ सरकार में चिकित्सा शिक्षा महिला व बाल विकास आयुष व संस्कृति मंत्री रही डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने छह महिने पहले महेश्वर सहित प्रदेश में 10 मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव भेजे थे। जिनमें 5 पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं जबकि 2 मेडिकल कॉलेज महेश्वर और सिंगरौली को अब मंजूरी दी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews