लॉक डाउन के बीच दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 की मौत, मौके पर पुलिस बल तैनात

Indore News

मुरैना।संजय दीक्षित।
लॉक डाउन के बीच मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है विवाद जमीनी को लेकर हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जाँच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोधनी में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। सुबह के समय दोनों पक्ष बंदूकों से लैस होकर एक दूसरे से झगड़ने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष से बृजराज सिंह सिकरवार व दूसरे पक्ष से अजब सिंह सिकरवार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सुरेश सिकरवार को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। गांव में फिलहाल पुलिस तैनात है और दोनों ही पक्षों के आरोपित फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जाँच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

एक पक्ष का कहना था कि जमीन पर आरोपित कब्जा करना चाहते थे। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप था कि पहले पक्ष ने उनकी जमीन की मेढ़ को तोड़ने का प्रयास किया था। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews